IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़ डेस्क, शिमला

हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता अभी थमी नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य के तीन जिलों — ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा — में 5 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अत्यधिक वर्षा से भूस्खलन और जलभराव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

इसके अलावा हमीरपुर, मनाली और सिरमौर जिलों में भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

6 से 8 अगस्त: कई क्षेत्रों में तेज बारिश का पूर्वानुमान।

9 व 10 अगस्त: बारिश की तीव्रता कम होगी, जिससे राहत मिलने की उम्मीद है।

सोमवार को अधिकतर इलाकों में बादल और धुंध छाई रही। सुबह कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली और कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई।

ऊना, मंडी, बिलासपुर, कुल्लू, चंबा व सिरमौर के हिस्सों में शाम के समय बारिश ने लोगों को भीगने पर मजबूर कर दिया

लगातार बारिश के कारण राज्य में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। बीते 24 घंटों में तापमान में औसतन 1°C की कमी रिकॉर्ड की गई।

लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश में भूस्खलन की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में प्राकृतिक आपदाओं को लेकर डर बना हुआ है।

प्रदेश सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग के अलर्ट का पालन करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

Live.. हंगामा.. आरोप.. अस्पतालों में कहाँ "कंफ्यूजन" होता है...?

Tue Aug 5 , 2025
अस्पतालों में कहाँ कंफ्यूजन होता है?ईलाज करते कराते कहाँ एक दूसरे को दोष देना शुरू कर देते हैं?कहाँ चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ को गलत समझ चीखना चिल्लाना शुरू हो जाते हैं लोग?कहाँ बात का बतंगड़ बन जाता है?कहाँ एक चिकित्सक/ पैरा मेडिकल स्टाफ को कोई भगवान का दर्जा देकर […]

You May Like

Breaking News