कॉपर तार चोरी करते हुए रंगे हाथ 3 गिरफ्तार, थाना बालूगंज के नेरी का मामला, 2 महिलाएं संलिप्त

एप्पल न्यूज़,शिमला,

थाना बालूगंज में दिनांक 20.02.2026 को एफआईआर संख्या 25/26 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला शिकायतकर्ता श्री परेश शर्मा निवासी नेरी, तहसील व जिला शिमला के बयान पर दर्ज किया गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 20 फरवरी को गांव मानला में एक वाहन संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा गया, जिसमें दो महिलाएं बैठी थीं।

इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक सफेद बोरी में कॉपर केबल (तार) बरामद की गई।


पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान इस प्रकार बताई:
मनीशा पत्नी भोला साहनी, निवासी गांव अराटुरूवारा, डाकघर सिमरी, जिला दरभंगा (बिहार), उम्र 28 वर्ष, अस्थायी निवास झुग्गी-झोंपड़ी फागली।
संगीता पत्नी अमर साहनी, निवासी गांव अराटुरूवारा, डाकघर सिमरी, जिला दरभंगा (बिहार), उम्र 20 वर्ष, अस्थायी निवास झुग्गी-झोंपड़ी फागली।
मनोज कुमार पुत्र तुल बहादुर, निवासी गांव अर्यो, लोअर फागली शिमला, उम्र 21 वर्ष।
तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा चोरी की गई कॉपर तार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की आगे की जांच थाना बालूगंज द्वारा की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में अन्य वारदातों में इनकी संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
जिला पुलिस शिमला ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

डोडरा क्वार की लंबित सड़क परियोजनाओं के शीघ्र समाधान पर ज़ोर, PMGSY‑IV के अगले चरण में 1200 km नई सड़कों का प्रस्ताव- विक्रमदित्य

Sat Feb 21 , 2026
एप्पल न्यूज़, नई दिल्ली / शिमला हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से भेंट कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) चरण‑4 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में स्वीकृत सड़क परियोजनाओं तथा चल रहे कार्यों की विस्तृत […]

You May Like

Breaking News