file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

ZP गौरव शर्मा का सरकार से आग्रह- जिला परिषद कर्मचारियों की मांग मानें और पॉलिसी बनाएं, विकास कार्य हो रहे हैं बाधित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर

बिलासपुर जिले के बामटा जिला परिषद वार्ड के सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस संयोजक कुमार गौरव शर्मा ने
प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि पंचायती राज कर्मचारियों का जल्द से जल्द पंचायती राज विभाग में विलय किया जाए।

उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों के लिए भी एक पॉलिसी तैयार की जाए ताकि हिमाचल प्रदेश में काम कर रहे हजारों कर्मचारियों को इसका फायदा मिल सके।

उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि पहले इनकी नियुक्ति जिस भी आधार पर की गई हो, लेकिन अब उन्हें इंसाफ मिलना चाहिएक।

प्रदेश सरकार को इन कर्मचारियों की मांगों पर प्राथमिकता से गौर करना चाहिए और कर्मचारियों को उनके हक जल्द से जल्द दिए जाने चाहिए।

उन्होंने बताया कि करीब 22 वर्षों से सेवाएं दे रहे यह कर्मचारी अपने ही विभाग में विलय न होने के चलते प्रदर्शन पर उतारू हैं।

कर्मचारियों ने यह ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता तब तक उन्हें अनिश्चित काल तक हड़ताल पर भी अगर बैठना पड़ेगा तो वह बैठेंगे।

कुमार गौरव ने कहा कि इन कर्मचारियों ने अपनी समस्या कई बार मुख्यमंत्री से लेकर अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष भी रखी, लेकिन अभी तक इस मामले पर कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई गई। जिसके चलते उन्हें संघर्ष के रास्ते पर उतरना पड़ा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में GST संग्रहण में 67% की वृद्धि, 1385 करोड़ एकत्रित किया

Fri Jul 1 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य कर एवं आबकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि इस वित्त वर्ष के प्रथम तिमाही में प्रदेश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रहण में 67 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 831 करोड़ रुपये […]

You May Like

Breaking News