किन्नौर कैलाश यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, भारी बारिश से पुल रास्ते तबाह, NH-05 बंद, प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील की

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, किन्नौर
जिला किन्नौर में लगातार हो रही भारी वर्षा ने किन्नौर कैलाश यात्रा 2025 को अस्थायी रूप से रोकने पर मजबूर कर दिया है। प्रशासन ने जानकारी दी है कि यात्रा मार्ग के कई हिस्सों में गंभीर क्षति हुई है।

भीषण बारिश के कारण थाना मूरंग अंतर्गत ग्राम रिब्बा स्थित रालढंग खड़ में अचानक आई बाढ़ से राष्ट्रीय राजमार्ग NH‑5 सम्पूर्णतः बाधित हो गया है। इससे वाहन आवागमन ठप रहा है और रिब्बा गांव के किसान क्षेत्रों में भारी क्षति का खतरा मंडरा रहा है।

उसी समय, जिला प्रशासन ने किन्नर कैलाश यात्रा को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते यात्रा मार्ग अब असुरक्षित घोषित किया गया है और मार्ग पर फंसे श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है।

प्रशासन ने ऑनलाइन तथा ऑफलाइन पंजीकरण दोनों बंद कर दिए हैं और मौसम सुधार के बाद ही यात्रा की पुनः सूचना जारी करने का निर्णय लिया है ।

तांगी घाटी और कांग्यरंग नालों पर बने पैदल पुल तेज बहाव में बह गए हैं, वहीं कई अन्य स्थानों पर भूस्खलन और अत्यधिक फिसलन से रास्ते बेहद खतरनाक हो गए हैं।

उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कल्पा, अमित कल्थाईक ने बताया कि मौजूदा स्थिति यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यात्रा पर निकले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है और उनकी देखरेख सुनिश्चित की जा रही है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जब तक यात्रा पुनः आरंभ होने की आधिकारिक सूचना जारी नहीं होती, तब तक यात्रा की कोई भी योजना न बनाएं।
कल्थाईक ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में सभी से सहयोग की अपेक्षा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

भारी बारिश के चलते आनी, निरमंड, ठियोग, चौपाल और कुमारसैन उपमंडलों के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश

Wed Aug 6 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला भारी बारिश के कारण शिमला जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए आज (6 अगस्त 2025) को ठियोग, चौपाल और कुमारसैन उपमंडलों के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। उधर, जिला कुल्लू के आनी और निरमंड उपमंडलों में भी आज अवकाश घोषित […]

You May Like

Breaking News