“किन्नर कैलाश” यात्रा के दौरान 2 श्रद्धालुओं की मौत, 800 से ज्यादा रेस्क्यू, अभियान जारी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, किन्नौर

किन्नौर जिला की दुर्गम किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान एक दुःखद हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बीते सोमवार देर शाम यात्रा मार्ग पर स्थित गुफा के समीप पश्चिम बंगाल निवासी एक श्रद्धालु राजीब कुंडू (पता: 125, बेनीमाधव तला, त्रिवेणी, चिनसुरा मगरा, हुगली – 712503) की ऑक्सिजन की कमी के कारण मृत्यु हो गई।

वहीं, एक अन्य श्रद्धालु की मौत पूर्वनी गांव से नीचे उतरते समय पांव फिसलने और गहरी खाई में गिरने से हुई है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमें शव को बाहर निकालने के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गई हैं।

लगातार भारी बारिश के चलते यात्रा मार्ग के कई हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। करीब 500 से अधिक श्रद्धालु मिलिंग खट्टा और आसपास के क्षेत्रों में फंसे हुए थे। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

उपायुक्त किन्नौर के अनुसार, अब तक:

416 श्रद्धालुओं को कांग्यरंग क्षेत्र से रस्सियों से बनाए गए अस्थायी पुलों के सहारे सुरक्षित निकाला गया।

करीब 350 श्रद्धालुओं को पूर्वनी गांव से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।

राजीब कुंडू का शव पार्वती कुंड के पास से बरामद कर मिलिंग खट्टा तक लाया गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए किन्नौर प्रशासन ने किन्नौर कैलाश यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। प्रशासन श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि वे मौसम सामान्य होने और आधिकारिक सूचना आने तक यात्रा मार्ग पर न जाएं।


AppleNews

“सटीक सूचना, विश्वास और भरोसे के 13 साल”

Share from A4appleNews:

Next Post

आबकारी विभाग द्वारा "अवैध शराब" के कारोबार पर सख्त कार्रवाई, हिमाचल में दर्ज किये 247 मामले

Wed Aug 6 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए पूरे राज्य में गठित विभागीय टीमों द्वारा विशेेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर भी विशेष टीमों का गठन भी किया […]

You May Like