IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर 25 लोगों ने किया रक्तदान

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर

रामपुर वन मंडल में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। फ़ॉरेस्टर वेलफेयर एसोसिएशन और रक्त सेवा परिवार, रामपुर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की याद में दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई।

प्रभागीय वन अधिकारी (DCF) रामपुर गुर हर्ष सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह दिवस उन अधिकारियों और कर्मचारियों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने वनों और वन्य प्राणियों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

विशेष रूप से IFS अधिकारियों पी. श्रीनिवास (वीरप्पन द्वारा शहीद), मणिकंदन (मानव–वन्यजीव संघर्ष में शहीद) और संजय सिंह (खनन माफिया से संघर्ष में शहीद) को याद किया गया।

HPFD के शहीदों में अशोक कुमार, कल्याण सिंह (आग बुझाते समय), सुदेश दत्ता व दौलत राम (गश्त के दौरान), राजेश कुमार (आग में झुलसकर), होशियार सिंह (रहस्यमयी परिस्थितियों में) और हरीश कुमार शर्मा (सेवा के दौरान) शामिल हैं। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 25 यूनिट रक्तदान किया।

कार्यक्रम में यह भी याद दिलाया गया कि राष्ट्रीय वन शहीद दिवस 1730 के खेजड़ली आंदोलन की स्मृति में मनाया जाता है, जब बिश्नोई समाज के 363 लोगों ने अमृतादेवी के नेतृत्व में पेड़ों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

Share from A4appleNews:

Next Post

पर्यावरण संरक्षण में ईको टास्क फोर्स की भूमिका सराहनीय, 19 वर्षों में रोपे 60.76 लाख पौधे

Fri Sep 12 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए गठित 133 ईको टास्क फोर्स पर्यावरणीय दायित्वों के साथ-साथ मानवीय मूल्यों का निर्वहन बखूबी सुनिश्चित कर रही है। बीते 19 वर्षों में ईको-टास्क फोर्स ने पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण के साथ-साथ आपदा प्रबंधन में भी उल्लेखनीय कार्य किया है।133-ईको […]

You May Like

Breaking News