सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल सरकार का बुज़ुर्ग “पेंशनरों” को बड़ा तोहफा,100 प्रतिशत “एरियर” जारी

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के बुज़ुर्ग पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया है। 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के प्री-2016 पेंशनरों तथा पारिवारिक पेंशनरों को संशोधित पेंशन के शेष 30 प्रतिशत एरियर का भुगतान जनवरी 2026 की पेंशन के साथ किया जाएगा।


इस निर्णय के साथ ही इस वर्ग के पेंशनरों का 100 प्रतिशत एरियर जारी हो जाएगा, जिससे लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो सकेगी।

सरकार के इस कदम से हजारों बुज़ुर्ग पेंशनरों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
पेंशनरों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे बुज़ुर्गों के प्रति संवेदनशील और कल्याणकारी सोच का प्रतीक बताया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश बल्क ड्रग पार्क के लिए अप्रैल तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य

Wed Jan 28 , 2026
एप्पल न्यूज़, ऊना हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क (BDP) के निर्माण से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए ऊना जिले के हरोली में पॉलियनोट हॉल में एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उद्योग मंत्री के निर्देशों के तहत की गई, जिसमें उपायुक्त […]

You May Like

Breaking News