हिमाचल दिवस पर 14 विभूतियों को मिलेंगे राज्य सम्मान, डॉ बृज, ओपी शर्मा, प्रेम लाल, अपूर्व देवगन, कब्बडी खिलाड़ी शामिल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस वर्ष हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) के अवसर पर 14 उत्कृष्ट व्यक्तियों और टीमों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

यह सम्मान समारोह रिकांगपिओ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में होगा, जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पुरस्कार प्रदान करेंगे।

इस वर्ष के पुरस्कारों में प्रशासन, डिजिटल गवर्नेंस, खेल और साहित्य जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता दी गई है, जो हिमाचल के समग्र विकास को दर्शाता है।


सिविल सर्विस अवार्ड
आपदा राहत और प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिए तीन प्रमुख अधिकारियों/टीम को सम्मानित किया जाएगा:
मंडी जिला प्रशासन (डीसी अपूर्व देवगन के नेतृत्व में)
डॉ. निपुण जिंदल (निदेशक, डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस) – सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने के लिए
स्मृतिका नेगी (एसडीएम बल्ह) – आपदा राहत कार्यों में उल्लेखनीय योगदान


प्रेरणा स्रोत सम्मान (7 व्यक्ति)
इनमें खेल और समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शामिल हैं:
चारू शर्मा (शिमला)
कुमारी छोंजिन अंगमो (किन्नौर)
कबड्डी खिलाड़ी:
रितु नेगी
साक्षी शर्मा
पुष्पा
भावना देवी
चंपा ठाकुर


हिमाचल गौरव पुरस्कार (4 व्यक्ति)
राज्य के गौरव को बढ़ाने वाले व्यक्तियों को यह सम्मान दिया जाएगा:
प्रेमलाल गौत्तम (पद्मश्री सम्मानित)
डॉ. ओपी शर्मा (साहित्य क्षेत्र)
डॉ. बृज शर्मा (चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, शिमला)
स्नेह लता (हैंडबॉल कोच, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए)

Share from A4appleNews:

Next Post

पुलिस पैन्शनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन आनी की बैठक में फैसला, जो सदस्य बैठक में नहीं आते वे किए बाहर

Sun Apr 12 , 2026
एप्पल न्यूज़, निरमंड /कुल्लू पुलिस पैन्शनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन जिला कुल्लू की मासिक बैठक आज दिनाँक 11.04.2026 को पुलिस लाईन बाशिंग कुल्लू के सभागार में एसोसिएशन के अध्यक्ष राम देव ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसी प्रकार उप मण्डल आनी की मासिक बैठक लो.नि.वि. विश्राम गृह आनी में व उप […]

You May Like

Breaking News