व्यवस्था परिवर्तन के सकारात्मक प्रभाव का साक्षी बना अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सुख की सरकार के सकारात्मक प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में व्यवस्था परिवर्तन का प्रभाव नज़र आ रहा है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में जिला प्रशासन मंडी ने इस बार शिवरात्रि महोत्सव में राज्य सरकार की तर्ज पर पुरानी व्यवस्था में नई जान भरने की नवीन पहल की है।
प्रदेश सरकार ने मंडी शिवरात्रि मेले की प्राचीन प्रथा तथा संस्कृति को संरक्षित करने के लिए पड्डल मैदान की जगह ऐतिहासिक सेरी मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंडी की जनता की भावनाओं को समझते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल को सेरी मंच के लिए स्थानांतरित किया है। देव समाज को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उनके रहने की व्यवस्था संस्कृति सदन कंगनीधार में की गई है।
वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में रहने वाले आवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मंडी जिला के वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में रहने वाले 53 आवासियों को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने का अवसर भी प्रदान किया गया है।
इस निर्णय से इन आवासियों को अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए उपयुक्त मंच मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा अनाथ बच्चों को शिवरात्रि उत्सव में भाग लेने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य की जनता से व्यवस्था में सुधार का वायदा किया है। उन्होंने कई अवसरों पर यह कहा कि वह सत्ता सुख के लिए नहीं बल्कि प्रदेश के विकास के लिए व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

नौणी विवि के 22 वैज्ञानिक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयनित, UK, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, थाईलैंड और इजराइल में लेंगे प्रशिक्षण

Mon Feb 20 , 2023
एप्पल न्यूज़, नौणी सोलन शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करने के अपने प्रयासों के तहत  डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी 22 वैज्ञानिकों को अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों और विश्वविद्यालयों भेजेगा।  युवा वैज्ञानिकों के साथ-साथ वरिष्ठ प्रोफेसर भी इन 22 वैज्ञानिकों में शामिल हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय द्वारा यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण […]

You May Like

Breaking News