file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधी प्रकरण में आरोपी युधवीर सिंह बैंस गिरफ्तार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला शिमला पुलिस द्वारा साम्प्रदायिक सद्भावना एवं लोक शांति को प्रभावित करने वाली आपत्तिजनक सोशल मीडिया सामग्री के विरुद्ध त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी युधवीर सिंह बैंस को 05 जून, 2026 को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस विभाग के एक प्रवक्त्ता नेबताया कि थाना बालूगंज में प्राप्त एक शिकायत में आरोप लगाया गया था कि युधवीर सिंह बैंस द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो प्रसारित की गई है, जिसमें विभिन्न धार्मिक समुदायों के मध्य वैमनस्य उत्पन्न करने वाली सामग्री, एक विशेष समुदाय को लक्षित टिप्पणियां तथा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है।

शिकायतकर्ता ने आशंका व्यक्त की थी कि उक्त सामग्री के व्यापक प्रसार से कानून-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।
पुलिस द्वारा की गई प्रारम्भिक जांच एवं डिजिटल विश्लेषण के दौरान यह पाया गया कि संबंधित व्यक्ति अपने सोशल मीडिया मंचों पर नियमित रूप से इस प्रकार की सामग्री प्रसारित करता रहा है।

उपलब्ध वीडियो एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों के परीक्षण से प्रथम दृष्टया यह परिलक्षित हुआ कि उक्त सामग्री विभिन्न समुदायों के मध्य तनाव एवं वैमनस्य उत्पन्न करने की प्रवृत्ति रखती है।
उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस थाना वेस्ट, जिला शिमला में एफआईआर संख्या 108/2026 दिनांकित कर धारा 196, 299 एवं 353(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया तथा विस्तृत जांच प्रारम्भ की गई।
जांच के दौरान आरोपी को विधिवत नोटिस देकर जांच में सम्मिलित होने के लिए कहा गया, किन्तु उसने जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं किया। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा अन्वेषण प्रक्रिया में

Share from A4appleNews:

Next Post

भूकंप से दहला हिमाचल, 5 तीव्रता के झटके कई जिलों में हुए महसूस

Sat Jun 6 , 2026
एप्पल न्यूज़, धर्मशालाहिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात आए भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। रात करीब 10:04 बजे महसूस किए गए झटकों का असर कांगड़ा, मंडी, सोलन, चंबा, हमीरपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में देखा गया। कंपन महसूस होते ही लोग घरों और कार्यालयों से बाहर […]

You May Like

Breaking News