26 से 28 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय नोगली मेला, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

जिला स्तरीय देवता श्री लक्ष्मी नारायण नोगली मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सोमवार को रामपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की। इस दौरान मेले के आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय नोगली मेला 26 जून से प्रारंभ होगा और 28 जून को इसका विधिवत समापन किया जाएगा।

मेले में आने वाले देवी-देवताओं, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित विभागों को पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता तथा ठहरने की व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि नोगली मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह मेला हर वर्ष मानसून के आगमन के उपलक्ष्य में रामपुर के नोगली क्षेत्र में आयोजित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की रहेगी।
बैठक में मेले के आयोजन के लिए आवश्यक बजट, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों के संचालन तथा विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी विभागों को निर्धारित समय के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए ताकि मेले का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
बैठक में सहायता आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गगन शर्मा, एसईबीपीओ ब्लॉक रामपुर चमन लाल सहित पुलिस, अग्निशमन, लोक निर्माण, जल शक्ति, पथ परिवहन, लोक संपर्क विभाग, नगर परिषद तथा मेला समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

HRTC में 656 अस्थायी चालकों की भर्ती, आज से वॉक-इन इंटरव्यू, मिलेगी 1500 दिहाड़ी

Wed Jun 24 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने प्रदेशभर में बस सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए 656 अस्थायी चालकों की भर्ती करने का फैसला लिया है। इसके लिए आज से विभिन्न डिपो स्तर पर वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है […]

You May Like

Breaking News