सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई 50 लाख की ज्वेलरी चोरी, पंजाब से 2 महिलाएं गिरफ्तार

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
जिला शिमला पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का मात्र तीन दिनों में सफल अनावरण करते हुए करीब 45 से 50 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए सोने-चांदी के सभी आभूषण बरामद कर पंजाब से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को पुलिस थाना सदर शिमला में खुब सिंह ठाकुर निवासी जिला शिमला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि लोअर बाजार में खरीदारी के दौरान अज्ञात महिलाओं ने उनके स्लिंग बैग से करीब 40 तोला सोने और 250 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत 45 से 50 लाख रुपये बताई गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और साइबर विश्लेषण के आधार पर आरोपियों तथा उनकी गाड़ी की पहचान की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने और गिरफ्तारी से बचने के लिए नारकंडा, लुहरी, कींगल, कुल्लू, मंडी और बिलासपुर होते हुए पंजाब का लंबा रास्ता अपनाया।
28 जून 2026 को पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश देकर दोनों महिला आरोपियों को चोरी किए गए सभी आभूषणों सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 39 वर्षीय चन्द्रवती पत्नी बबलू निवासी पटियाला तथा 40 वर्षीय रेखा पत्नी श्याम निवासी राजपुरा, जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता के लगभग 40 तोला सोने और 250 ग्राम चांदी के सभी चोरीशुदा आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 2 जुलाई 2026 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।
शिमला पुलिस ने इस कार्रवाई को त्वरित जांच, तकनीकी विश्लेषण और टीमवर्क का परिणाम बताया है तथा कहा है कि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मानसून के दृष्टिगत एनडीआरएफ की टीम शिमला में तैनात, आपदा पर होगी त्वरित कार्रवाई

Wed Jul 1 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं एवं आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), शिमला द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को जिला शिमला में तैनात किया गया है। यह टीम 1 जुलाई से 30 सितंबर, […]

You May Like

Breaking News