सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 135 सड़कें बंद, 44 ट्रांसफार्मर और 38 पेयजल योजनाएं प्रभावित, 15 की मौत


30 जून से अब तक भू-स्खलन और फ्लैश फ्लड से 15 लोगों की जान गई, कुल्लू सबसे ज्यादा प्रभावित जिला

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रविवार शाम 6 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 135 सड़कें, 44 ट्रांसफार्मर (डीटीआर) और 38 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।


30 जून से 26 जुलाई के बीच मानसून जनित घटनाओं में 15 लोगों की मौत हुई है। इनमें 14 लोगों की जान भू-स्खलन और एक व्यक्ति की मौत कांगड़ा में फ्लैश फ्लड की चपेट में आने से हुई। राहत की बात यह है कि इस अवधि में क्लाउडबर्स्ट से किसी भी मौत की सूचना नहीं है।
बंद सड़कों की बात करें तो कुल्लू में सबसे अधिक 54 सड़कें प्रभावित हैं। इसके अलावा मंडी में 43, शिमला में 15, चंबा में 8, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा में 5-5 तथा ऊना में 1 सड़क बंद है।
बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। प्रदेश में 44 ट्रांसफार्मर बंद हैं, जिनमें कुल्लू के 35, शिमला के 4, कांगड़ा के 3 और मंडी के 2 डीटीआर शामिल हैं। वहीं 38 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं, जिनमें हमीरपुर की 19, शिमला की 18 और कांगड़ा की 1 योजना शामिल है।
रविवार सुबह की तुलना में शाम तक बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ और प्रभावित ट्रांसफार्मरों की संख्या 96 से घटकर 44 रह गई। हालांकि, बंद सड़कों की संख्या 122 से बढ़कर 135 हो गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

नारकण्डा में सेशन न्यायाधीश रामपुर ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Mon Jul 27 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हिमाचल के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज नारकण्डा में वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ सेशन न्यायाधीश रामपुर मदन कुमार तथा वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय ठाकुर ने […]

You May Like

Breaking News