ऊना में PWD का जेई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार का बिल पास करने के लिए मांगी थी घूस

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ऊना

जिला ऊना में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के इलेक्ट्रिकल विंग में तैनात एक कनिष्ठ अभियंता (JE) को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार ने विजिलेंस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि संबंधित जेई उसके द्वारा किए गए कार्य का बिल पास करने के बदले 8 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।


शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने प्रारंभिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप बिछाया और आरोपी जेई को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत के 8 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए।
डीएसपी विजिलेंस फिरोज खान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News