एप्पल न्यूज़, सांगला/किन्नौर
कैबिनेट मंत्री एवं किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत सिंह नेगी की कार्यशैली और विकासात्मक नीतियों से प्रभावित होकर सांगला क्षेत्र में 30 से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। यह जानकारी पूर्व किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष एवं एपीएमसी निदेशक उमेश नेगी ने दी।
उमेश नेगी ने बताया कि कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों ने प्रदेश सरकार तथा कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा किन्नौर में करवाए जा रहे विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं में विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा कि मंत्री जगत सिंह नेगी लगातार क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सरकार के समक्ष उठा रहे हैं और उनके समाधान के लिए प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि सांगला सहित पूरे किन्नौर में कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। आने वाले समय में क्षेत्र के और भी लोग कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ेंगे।
उमेश नेगी ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा तथा क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा।






