सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

विधान सभा अध्यक्ष पठानिया ने दी प्रदेश तथा देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेश व देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में पठानिया ने कहा कि हम जहाँ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है वहीं हमारा देश अब दुनिया में शिखर की ओर अग्रसर है। पठानिया ने कहा कि आज हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना चाहिए जिनकी कुर्बानियों की वजह से आज हम खुले में सांस ले रहे है तथा अपने अधिकारों की बात कर रहै है।

विधान सभा अध्यक्ष ने   कहा कि स्वतंत्रता संग्राम का पहला बिगुल हिमाचल प्रदेश में फूँका गया था। इतिहास गवाह है कि वर्ष 1848 में बजीर राम सिंह पठानियां ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहले संगठित विद्रोह का नेतृत्व किया था।

उन्होने मुट्ठी भर साथियों  के साथ अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिलाकर रख दी थी।  उसके पश्चात वर्ष  1857 में मंगल पांडे ने आक्रामकता के साथ आजादी की लड़ाई का विगूल बजाया था जिसे हमारे हजारों तथा लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने 15 अगस्त, 1947 को अन्जाम तक पहुंचाया था।

    उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व होना चाहिए जिन्होने इस देश को गुलामी की बेडियों से मुक्त कराने के लिए हंसते-हंसते अपनी जान दे दी थी। उन्होने प्रदेश तथा देश के तमाम युवाओं का आहवान किया है कि हमें अपने राष्ट्र के प्रति सचेत तथा कर्तव्यनिष्ठ रहना चाहिए तथा राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनना चाहिए।

उन्होने कहा कि आज हम सभी को राजगुरू, सुखदेव तथा भगत सिंह की शहादत को सलाम करना चाहिए तथा पंडित जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, बाल गंगाधर तिलक तथा राष्ट्रपिता महात्मा मोहन दास कर्मचन्द गांधी की कुर्बानियों को स्मरण करना चाहिए।

    इस अवसर पर पठानिया ने सभी प्रदेश तथा भारतवासियों के सुखद तथा समृद्ध जीवन की कामना करते हुए सभी को राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए प्रेरित होने का आग्रह किया है। कुलदीप सिंह पठानिया जिला बिलासपुर में 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगें।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News