सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

जुब्बल के शिली गांव में मकान आग की चपेट में, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जताया दुख

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, जुब्बल

शिमला जिला में जुब्बल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिली गांव में मकान में आग लगने की घटना सामने आई है। आग की चपेट में आने से एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवार को तत्काल फौरी राहत प्रदान करने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।


शिक्षा मंत्री ने प्रशासन को राहत एवं पुनर्वास से जुड़े सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाने को कहा है। उन्होंने प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News