file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल सरकार के खज़ाने में जमा हुए 2815.53 करोड़, बीते वर्ष की तुलना में नवम्बर तक GST में हुई 39% की बढ़ोतरी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आबकारी एवं कराधान विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में नवंबर, 2021 में वस्तु एवं सेवा कर संग्रह में 17 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है और यह 385.21 करोड़ रुपए रहा है, जबकि नवंबर, 2020 में यह कर संग्रह 329.64 करोड़ रुपए रहा था।
उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष में नवंबर, 2021 तक सकल वस्तु एवं सेवा कर संग्रह 2815.53 करोड़ रुपए रहा है जोकि गत वित्तीय वर्ष की समान अवधि में 2023.70 करोड़ रुपए था और इस तरह गत वर्ष के मुकाबले जीएसटी संग्रह में अभी तक 39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।


उन्होंने कहा कि राज्य के वस्तु एवं सेवा कर में इस वित्तीय वर्ष में निरंतर सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। वस्तु एवं सेवा कर में यह सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज करने के पीछे करदाताओं की निगरानी, क्षेत्रीय अधिकारियों के प्रदर्शन की निगरानी, विभाग द्वारा प्रभावी ढंग से अपनी गतिविधियों का संचालन, ई-वे बिलों का भौतिक सत्यापन और आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी मुख्य कारक रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन और आजीविका सुधार परियोजना की गवर्निंग बॉडी बैठक में स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने पर बल

Thu Dec 2 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाअतिरिक्त मुख्य सचिव वन ने स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने हेतु बृहत प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने पर दिया बल। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन निशा सिंह की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश जायका वानिकी परियोजना की 6वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक सचिवालय में आयोजित हुई। मुख्यातिथि एवं अन्य प्रतिनिधियों का […]

You May Like

Breaking News