आनी में 2 नवंबर से 4 नवंबर तक होगा “लवी सिराज उत्सव”, इस बार लवी me होगा “दंगल”- मिश्रा

मेला के आयोजन को लेकर.मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने की बैठक
एप्पल न्यूज़, आनी/कुल्लू

आनी- उपमण्डल मुख्यालय आनी में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय लवी मेला सिराज उत्सव की तैयारियों को लेकर.मेला कमेटी की एक बैठक सोमवार को आनी में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने की।

बैठक में मेला कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।बैठक में लवी मेला के बेहतर आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और निर्णय लिया गया ।

मेले में क्षेत्र के आराध्य गढ़पति देवता शमश्री महादेव . पनेवी नाग. कुलक्षेत्र महादेव. जोगेश्वर महादेव. व्यास ऋषि कुँईर तथा विननी महादेव देव वाद्य यंत्रों की धुन पर. अपने दिव्य रथ में सवार होकर मेले में शोभायमान होंगे। मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा इस वर्ष लवी मेला खूब धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए नाटी पार्टी प्रतियोगिता के अलावा अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे.जबकि मेले में आयोजित होने वाली “कुश्ती”दंगल प्रतियोगिता इस वर्ष आयोजित नहीं होगी. कमेटी ने यह निर्णय लिया कि दंगल प्रतियोगिता अब हर तीसरे वर्ष आयोजित की जायेगी।

मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने बताया कि मेले के दौरान रात्री कार्यक्रम भी होंगे जिसमें स्थानीय लोक कलाकारों के अलावा प्रदेश के नामी कलाकार भाग भी लेंगे.दिन के मेले में लोगों के भरपूर मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

लोक कलाकारों के अलावा स्कूल व कॉलेज के छात्र छात्राओं तथा विभिन्न महिला मंडलों की बेहतरीन प्रस्तुतियाँ भी होंगी। जबकि मिस आऊटर सराज.वायस आफ आउटर सराज प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागी भाग लेंगे.
मेला कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि लवी मेला के आयोजन से सम्बंधित अगली बैठक 5 अक्टूबर और आम बैठक 15 अक्टूबर को आयोजित होगी. जबकि एक
महत्वपूर्ण बैठक प्रशासन के साथ भी जल्द आयोजित की जाएगी।
बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा. महासचिव शिवराज शर्मा. बरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल ठाकुर . कोषाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर. रमेश ठाकुर. देवेंद्र ठाकुर. हुकम चंद चौधरी. छविंदर शर्मा. अजय गोस्वामी. ओम प्रकाश फौजी. देश राज नवनीत. सुनील सूद. संजीव आर्यन. तथा राजेश ठाकुर व रोशन लाल सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे.

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News