दिवंगत MLA नंद लाल के निधन पर अंत्येष्टि तक 4 को बंद रहेगा रामपुर बुशहर बाजार

व्यापार मंडल ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय श्री नंद लाल के आकस्मिक निधन पर रामपुर बुशहर सर्वहितकारी व्यापार मंडल ने शोक व्यक्त करते हुए बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल के अनुसार, स्वर्गीय विधायक की अंतिम अंत्येष्टि संपन्न होने तक रामपुर बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा।


व्यापार मंडल ने इस निर्णय को दिवंगत नेता के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि का प्रतीक बताया है। साथ ही रामपुर बुशहर के समस्त व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी दुकानें बंद रखकर इस निर्णय का सम्मान करें और व्यापार मंडल को सहयोग प्रदान करें।
व्यापार मंडल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी को एकजुट होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।
भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News