हिमाचल युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित कांग्रेस नेता दिल्ली में गिरफ्तार

एप्पल न्यूज़, शिमला
दिल्ली में किसानों के समर्थन में तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में आदरणीय राहुल गांधी जी ने संसद भवन के बाहर तक ट्रैक्टर चलाया और मोदी सरकार को संदेश दिया कि इस काले कानून को तुरंत निरस्त किया जाए और किसानों की मांग को तुरंत माना जाए।

दिल्ली पुलिस ने राहुल जी के ट्रैक्टर को रोककर उन्हे आगे जाने से रोका और संसद से नजदीक से कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रणव झा, राष्ट्रीय महासचिव हरीश पवार, युवा कांग्रेस हिमाचल के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर , युवा कांग्रेस हरियाणा के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अनंत दहिया, अर्श बटर आदि साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और मंदिर मार्ग थाने में ले जाया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कारगिल की चोटियों पर लिखी "विजय गाथा" हमारी पीढ़ियों को करेगी प्रेरित, शिमला में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Mon Jul 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला के गेयटी थियेटर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। आज के दिन […]

You May Like

Breaking News