file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

भगवान श्री सत्य साईं बाबा के 101वें जन्मोत्सव से पूर्व रामपुर बुशहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

भगवान श्री सत्य साईं बाबा के 101वें जन्मोत्सव से पूर्व रामपुर बुशहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा का संदेश लेकर भजन-कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा

रामपुर बुशहर। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के 101वें जन्मदिवस (23 नवंबर) के उपलक्ष्य में श्री सत्य साईं ऑर्गेनाइजेशन, रामपुर बुशहर (शिमला ग्रामीण) द्वारा जन्मोत्सव से पूर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के माध्यम से भगवान बाबा के सार्वभौमिक संदेश “Love All, Serve All” अर्थात सभी से प्रेम करो, सभी की सेवा करो को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

शोभायात्रा में साईं परिवार के सदस्यों एवं भगवान बाबा के अनन्य भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए रामपुर बाजार में भ्रमण किया। इस दौरान लोगों को आपसी भाईचारे, सद्भावना, सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा का संदेश दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भगवान श्री सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं, उनके आदर्शों और मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना रहा।

श्री सत्य साईं ऑर्गेनाइजेशन, रामपुर बुशहर द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। भगवान बाबा का मिशन मानव सेवा को ही माधव सेवा मानता है। संगठन द्वारा सेवा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऑनलाइन कोचिंग, मार्गदर्शन, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण तथा विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि युवा आत्मनिर्भर बनकर समाज के विकास में अपना योगदान दे सकें।

भगवान बाबा का संपूर्ण जीवन मानवता, प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनका संदेश है कि सभी से प्रेम करें, सभी की सेवा करें और प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करें।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News