file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

शोघी में बस की तलाशी के दौरान 27 ग्राम चिट्टे के साथ रामपुर का 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शोघी में एक बस की तलाशी के दौरान 27 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर रामपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के स्पेशल सेल की टीम पुलिस चौकी शोघी के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने चेकिंग के लिए एक बस को रोका। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बस की तलाशी लेने पर उसमें सवार संदीप (21) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी तहसील रामपुर, जिला शिमला के कब्जे से 27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।


पुलिस ने बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना वेस्ट में एफआईआर संख्या 256/2026 दिनांक 17 नवंबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही नशा सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिए भी जांच की जा रही है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News