IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

आर्ट ऑफ लिविंग ने राहत सामग्री से भरे तीन ट्रकों को किया रवाना, सीएम ने दिखाई झंडी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आर्ट आॅफ लिविंग द्वारा खाद्य एवं आवश्यक राहत सामग्री से भरे तीन ट्रकों को यहां झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसे इन्टरनेशनल एसोसिएशन फाॅर ह्यूमन वैल्यूज द्वारा जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाएगा।

\"\"


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए आर्ट आॅफ लिविंग और इसके संस्थापक श्री श्री रवि शंकर का इस योगदान के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सामग्री से जरूरतमंदों को राहत प्रदान करने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इनमें से दो ट्रकों को मंडी जिला और एक ट्रक को शिमला जिला के लिए रवाना किया गया है।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, कृषि मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा, परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, आर्ट आॅफ लिविंग के प्रतिनिधि अनूप वेद, अभय शर्मा, सीमा शर्मा, गरिश, गोपाल कृष्ण, सुरेन्द्र काल्टा, अमित और ज्योति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

केंद्र सरकार ने हिमाचल को दी 220.46 करोड़ रुपये की सहायता

Tue May 5 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाकोविड-19 महामारी के दृष्टिगत केंद्र सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत राज्य सरकार को कोरोना वायरस से बचाव, राहत सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए 220.46 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री गरीब […]

You May Like

Breaking News