विशेष ट्रेन से ऊना पहुंचे गोवा में फंसे करीब 1473 लोग

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ऊना

शुक्रवार सुबह ऊना विशेष ट्रेन ऊना रेलवे पर गोवा में फंसे हिमाचली लोगों को लेकर पहुंची, ट्रेन करीब पौने सात बजे ऊना पहुंची, जो अपने निर्धारित समय से करीब पौने चार घंटे देरी से पहुंची है। इस विशेष ट्रेन में करीब 1473 हिमाचली लोगों के आने की सूचना है, जिनमे ऊना जिला के 10 यात्री भी शामिल हैं।

\"\"

इससे पूर्व यह ट्रेन रात करीब 3 बजे ऊना पहुंचनी थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते ट्रेन करीब 3 घंटे 45 मिनटस लेट रही है। सूबे से बाहर फंसे लोगों को लाने वाली यह दूसरी ट्रेन ऊना पहुंची है। जिसमें से यात्रियों को एचआरटीसी की बसों के जरिये उनके गृह जिलों को रवाना किया गया है।

प्रशासन की ओर से यात्रियों की अगवानी के समुचित प्रबंध किए गए थे। वहीं डीसी संदीप कुमार और एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन की अगुवाई में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सभी हिमाचलियों का घर वापसी पर शानदार स्वागत किया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोरोना तनाव दूर करने को सुशीला वर्मा सीखा रही योग की बारीकियां

Fri May 15 , 2020
एप्पल न्यूज़, चमन शर्मा आनी कोरोना संक्रमण के खौफ में जी रहे लोगों के मन से कोरोना के डर को बाहर निकालने के लिए और लोेगों को निरोग रखने के लिए दलाश के रमोही कि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ट्रिपल एच सुशीला वर्मा लोगों को योग की क्रियाएं करवा रही है […]

You May Like

Breaking News