सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

पूर्व विधायक सोहन लाल ने भी भरा शिमला ग्रामीण से नामांकन

एप्पल न्यूज़, शिमला

कसुम्पटी से पूर्व विधायक सोहन लाल ने भी शिमला ग्रामीण से नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ विधायक विक्रमादित्य सिंह की बहन अपराजिता सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा भी मौजूद थे।

नामांकन के बाद सोहन लाल ने कहा कि उनका वीरभद्र सिंह परिवार से घरेलू रिश्ता रहा है। उन्होंने बतौर कवरिंग कैंडिडेट नामांकन भर है जबकि विक्रमादित्य सिंह ही शिमला ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि विकास करना सबका लक्ष्य होता है और शिमला ग्रामीण में जो भी विकास हुआ है वह सब वीरभद्र सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को पूरा किया जाना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

हमीरपुर से डॉ पुष्पेंद्र वर्मा होंगे कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी, आखिरी दिन फाइनल हो पाया नाम

Tue Oct 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए आखिरी प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। हफ्तों तक चली मंत्रणा के बाद ही कांग्रेस हमीरपुर सीट से डॉ. पुष्पेंद्र का […]

You May Like

Breaking News