file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

रोज़गार व स्वरोज़गार प्रदान करने के लिए हिमाचल में प्रतिभा रजिस्टर बनाया जाएगा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
राज्य सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों से प्रदेश में वापिस आने वाले लोगों की प्रतिभा का खाखा तैयार करने के लिए एक प्रतिभा रजिस्टर बनाया है, ताकि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकें।

\"\"


मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश के लोग भाग्यशाली हैं कि संकट के इस समय में देश का मार्गदर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत नेतृत्व मौजूद है। यह प्रधानमंत्री के समयबद्ध और त्वरित निर्णय के कारण ही सम्भव हुआ कि भारत में मृत्यु की संख्या लगभग 9100 है, जबकि 142 करोड़ की जनसंख्या वाले दुनिया के लगभग 15 सबसे गंभीर रूप से प्रभावित देशों में लगभग 4.30 लाख मौतें दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कोरोना के लगभग 186 सक्रिय मामले हैं और स्थिति भी नियंत्रण में है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण विकास की गति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। राज्य सरकार ने अर्थव्यवस्था के पुनरूत्थान के लिए मंत्रिमंडल उप समिति और टास्क फोर्स का गठन किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता खबरों में बने रहने के लिए राज्य सरकार पर निराधार और झूठे आरोप लगा रहे हैं। राज्य में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है और सरकार दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए हिमाचल सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है। राज्य सरकार की पहल को एक स्वतंत्र एजेंसी ने भी स्वीकार किया है। राज्य के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति संस्थागत क्वारन्टीन या होम क्वारन्टीन के अन्तर्गत थे। दूसरे राज्यों से आने वाले किसी भी व्यक्ति को घर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जरूरतमंदों को राहत देने और देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लगभग दो लाख लोगों को वापस लाने पर लगभग 15 करोड़ रुपये व्यय किए है। दूसरी ओर, राज्य कांग्रेस पार्टी ने अपने केंद्रीय नेतृत्व को सूचित किया है कि उन्होंने जरूरतमंदों को मास्क और भोजन उपलब्ध कराने पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए कि उन्होंने यह पैसा कहां खर्च किया, क्योंकि उन्होंने राज्य में कुछ नहीं किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 1.36 लाख गैस कनेक्शन निःशुल्क उपलब्ध कराए गए और गृहिणी सुविधा योजना के तहत 2.76 लाख गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। गम्भीर बीमारी से पीड़ित प्रत्येक मरीज के परिवार को 3000 प्रदान किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के 8.74 लाख से अधिक किसानों के खातों में प्रति दो हजार रुपये स्थानांतरित किए गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश में क्वारांटाइन के नियमों में बदलाव आदेश जारी

Mon Jun 15 , 2020
एप्पल न्यूज़, (डॉ प्रखर गुप्ता) सिरमौर हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन की राज्य कार्यकारी समिति ने राज्य में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के  क्वारन्टीन सम्बंधित नियमों में कुछ संशोधन किये हैं। प्रदेश के सभी विभागों व संगठनों, जिलाधीशों, पुलिस अधिकारियों, राज्य के कर्मियों और स्थानीय अधिकारियों को राष्ट्रीय आपदा प्रंबंधन प्राधिकरण […]

You May Like

Breaking News