सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

युवा कांग्रेस ने प्रदेश में की “यंग इंडिया के बोल” प्रतियोगिता के दूसरे सीजन की शुरुआत, युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने का मौका

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

देश की राजनीति में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए युवा कांग्रेस ने “यंग इंडिया के बोल” भाग दो की प्रदेश में शुरुआत की है।

प्रतियोगिता की शुरुआत कांग्रेस मुख्यालय में आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता इफ्तिकार अहमद ने की।

राष्ट्रीय प्रवक्ता इफ्तिकार अहमद ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि जिन युवाओं का राजनीति में कोई स्पोर्ट नही है उन्हें मंच प्रदान करना है।

यंग इंडिया बोल कार्यक्रम तीन स्टेज में होगा। इसका ऑनलाइन फॉर्म गूगल पर उपलब्ध होगा।

जिला स्तर प्रतियोगिता के बाद प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता शिमला में होगी जिसमें से दस प्रतिभागी चुने जाएंगे। उसके बाद 2 अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी जिसमें एक राष्ट्रीय प्रवक्ता चुना जाएगा। 15 मई तक इसका रजिस्ट्रेशन होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला के लोअर खलीनी में  गिरी कार, 2 घायल

Mon Apr 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राजधानी शिमला के खलीनी क्षेत्र में सोमवार को  एक बड़ा हादसा होने से टल गया एक कार लोअर खलीनी में सड़क से नीचे जा गिरी । गनीमत यह रही कि इसमे कोई जानी नुकसान नही हुआ है। बताया जा रहा है गाड़ी पीछे करते वक्त गाड़ी सड़क […]

You May Like

Breaking News