रामपुर बुशहर में बुधवार से सुबह 9 बजे से खुलेंगे बाजार, बदला समय

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

ऊपरी शिमला के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र रामपुर बुशहर में बुधवार से बाजार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। व्यापार मंडल रामपुर बुशहर के आग्रह पर प्रशासन ने ये फैसला किया। इससे पूर्व यहां पूरे जिले की तर्ज पर सुबह 10 से शाम 7 बजे तक दुकानें खुली रहती थी।

एसडीएम रामपुर बुशहर नरेंद्र चौहान की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। व्यापार मंडल रामपुर बुशहर हरीश गुप्ता की ओर से कुछ दिन पूर्व एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की गई थी कि दुकानें खोलने का समय सुबह 10 के बजाय 9 बजे होना चाहिए क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों से लोग सुबह 9 बजे तक रामपुर पहुंच जाते हैं। दुकानें बंद होने की वजह से लोग यहां वहां घूमते रहते हैं जिससे आक्रमण का खतरा तो बना ही रहता है साथ ही माहौल भी खराब होता है।

इस मांग पर मंगलवार को अमल किया गया और समय मे वदलाव किया गया। हालांकि आवश्यक सेवाओं की दुकानों के लिए समय मे कुछ और छूट दी गई है। बहरहाल समय मे बदलाव का बाजार की स्थिति पर कितना असर दिखेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लु में डीसी ने किए सैलून/ब्यूटी पार्लर संचालन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी

Wed Jun 17 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लु कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत कुल्लू जिला में नाई/ब्यूटी पार्लर/सैलून के संचालन के लिए जिला दण्डाधिकारी डाॅ. ऋचा वर्मा ने मंगलवार को जारी आदेश के तहत संशोधित व नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परिसर में की जाने वाली गतिविधियों में हेयर कटिंग, बालों की रंगाई, बैक्सिंग, सिर […]

You May Like

Breaking News