बसन्तपुर वृद्ध आश्रम में हुआ कांग्रेस सेवादल जनसेवा अभियान कार्यक्रम का समापन

5

एप्पल न्यूज़, शिमला

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर  19 जून 2020 से अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा देश भर में जनसेवा अभियान कार्यक्रम चलाया गया है जिसके तहत कांग्रेस सेवादल के पदाधिाकारियों व सदस्यों द्वारा अपने-अपने प्रांतों में सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

\"\"

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में 19 जून से आज 3 जुलाई 2020 तक अनकों स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।

इस अभियान के समापन पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने अनुराग शर्मा के नेतृत्व में बसंतपुर स्थित वृद् आश्रम में जाकर कोविड-19 को लेकर प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना करते हुये फल वितरित किये और वहां रह रहे लोगों को वस्त्र भेंट किये। इस अवसर पर वृक्षा रोपण भी किया गया। कांग्रेस सेवादल के सदस्यों ने उनके साथ बैठकर संवाद किया और उनकी दुःख तकलीफों को भी सांझा किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर]  कोषाध्यक्ष रंजन भारद्वाज]  महासचिव गोपाल शर्मा]  सचिव अजय शर्मा]  शशि भूषण गुप्ता]  महिला उपाध्यक्ष ऊषा मेहता]  सेवा सुरक्षा दल के प्रदेश प्रभारी विरेन्दर जसवाल व सुनिता ठाकुर]  जिला उपाध्यक्ष अनन्त राम शास्त्री एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। 

इससे पूर्व 19 जून 2020 को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी के जन दिन पर प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में जनसेवा अभियान कार्यक्रम के तहत जिला कुल्लू के बंजार विधान सभा क्षेत्र के सैंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैंज स्थित बोदलीमाता गौसदन में गौऊओं को चारा तथा फीड उपलब्ध करवाया गया और गौसदन के समीप वृक्षा रोपण किया गया।

इसके साथ ही सैंज बाजार में लोगों को मास्क वितरित किये एवं कोरोना योद्वाओं को सम्मानित किया। इसी दिन कांग्रेस सेवादल ने शिमला में टूटु स्थित गौशाला में भी चारा व फीड बांटा। 

जनसेवा अभियान कार्यक्रम के तहत हिमाचल कांग्रेस सेवादल द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठतम नेता व हि0 प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह जी के जन्म दिन पर 23 जून को शोघी बैरियर पर तैनात कर्मचारियों को मास्क व सेनीटाईजर व दस्ताने भेंट कियें गये और कोविड-19 के दौरान इनकी सेवाओं के लिए सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया तथा आम जनता को भी मास्क वितरित किये।

सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि कोविड-19 लोकडाऊन के दौरान कांग्रेस सेवादल के सदस्यों ने अपने-2 क्षेत्रों में सामर्थय अनुसार जरुरतमंदों की हर संम्भव मदद की है और इस जन सेवा सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत सभी जिलो में भी कांग्रेस सेवादल ने कार्यक्रम किये है।

इस अभियान का समापन वृद् आश्रम बसंतपुर में किया गया है और यहां रह रहे बुजुगों से वार्तालाप करके जीवन की वास्तविकता पर चर्चा की गई। उन्होने कहा कि कांग्रेस सेवादल भविष्य में भी रचनात्मक कार्यक्रमों के तहत अनेक कायक्रम करेगा।

उन्होने अफसोस जताया कि आज जब देश की जनता कोरोना महामारी की मार से ग्रस्त है ऐसे समय में केन्द्र सरकार लोगों पर पैट्रोल]  डीजल व रसोई गैस के मूल्य बढ़ा कर लोगों को और परेशान करने का काम कर रही है जो सरासर अन्याय है। उन्होने केन्द्र सरकार से पैट्रोलिय पदाथों के दाम करने की मांग की।

Share from A4appleNews:

Next Post

\"सेवा ही संगठन\" कार्यक्रम में हुई प्रदेश की जनता की भरपूर सेवा

Sat Jul 4 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान \”सेवा ही संगठन\” कार्यक्रम के उपरांत अभूतपूर्व कार्य किए व प्रदेश की जनता की भरपूर सेवा प्रदेश भाजपा ने की है। जम्वाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है , 4 जुलाई 2020 को \” […]

You May Like

Breaking News