file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हिमाचल BJP की पहली सेमी वर्चुअल बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की वाह वाह बोले- जन सेवा को अपना ध्येय मानकर किया जा रहा हर वर्ग का समान विकास

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की पहली सेमी वर्चुअल प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला से हुआ ।
प्रदेश कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने की। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेषरूप से उपस्थित रहे व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय महामंत्री डा0 अनिल जैन व राष्ट्रीय सचिव तरूण चुग वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक का शुभारंभ प्रातः 10.30 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम गान से किया गया।

\"\"


अपने अध्यक्षीय भाषण में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हमारे पास देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जैसा एक सशक्त नेतृत्व है जिनकी कार्य कुशलता और उचित समय पर लिए गए उचित निर्णय के कारण कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई स्थिति में आज देश और प्रदेश की स्थिति बहुत बेहतर है। कोविड-19 वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है पर भारत की स्थिति बाकी देशों से बेहतर है।
उन्होनें कहा कि पिछले 6 वर्षों में मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की स्पष्ट नीति साफ नियत और निर्णायक नेतृत्व का परिणाम है कि देश के गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में हम आगे बढ़े हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। पिछले दिनों गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से हुई झड़प में हमारे सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था केंद्र में मोदी जी जैसा सशक्त नेतृत्व होने के कारण चीन को हमारी सीमा से पीछे हटना पड़ा। उन्होनें कहा कि 500 वर्षों तक लाखों हिंदुओं के बलिदान के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, यह केन्द्र की मोदी सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम है।

\"\"


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सुशासन की एक मिसाल सामने आई है। प्रदेश में पिछले ढाई वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है प्रदेश सरकार ने जन सेवा को अपना ध्येय मानकर प्रदेश के प्रत्येक वर्ग का समान विकास किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि हम सभी को एकजुटता के साथ आगे बढ़ते हुए एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2022 में रिपीट करने के लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासन का पालन करें। एक अनुशासित कार्यकर्ता ही आने वाले समय में सभी चुनौतियों का सामना करते हुए 2022 में सरकार को पुनः रिपीट करवा सकता है।
वर्चुअल माध्यम से जुड़े भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने हिमाचल प्रदेश की वीर भूमि को नमन करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात है। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके कोविड-19 के संकट काल में अच्छे कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि आज तक सिर्फ गरीबों को चुनाव के समय याद किया जाता था पर जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से गरीबों के लिए सैकड़ों योजनाएं बनाई जा रही है जिन को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 40 करोड़ जनधन खाते खोले जो की ऐतिहासिक है और यह सिर्फ संख्या दिखाने के लिए नहीं खोले गए हैं पर एक बड़ी क्रांति को पैदा करने के लिए खोले गए थे। अब इन खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से करोड़ों रुपए आ रहे हैं।
उन्होंने कहा की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर भारत ने दुनिया में मिसाल कायम की है आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत तीसरा देश है जो अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए दूसरे देशों में सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। कोविड-19 के संकट काल में केंद्र सरकार ने बेहतरीन काम किया है। केंद्र सरकार ने एक बड़ी व्यवस्था देश में खड़ी की है जहां पहले पूरे देश में एक वायरोलॉजी का लाभ हुआ करता था आज पूरे देश में 1500 से ज्यादा ऐसे लैब है जहां पहले 300 टेस्ट हुआ करते थे आज 900000 टेस्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश परम वैभव की ओर बढ़ रहा है और भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा।
प्रदेश कार्यसमिति बैठक में दो राजनीतिक प्रस्ताव लाए गए जिसमें प्रथम प्रस्ताव केंद्र की उपलब्धियों को लेकर मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदेश सचिव पायल वैद्य एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री द्वारा किया गया।
प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूत करने का कार्य कर रही है उन्हें कहा कि देश में अटल पेंशन योजना देश में एक बड़ी योजना के रूप में उभर कर आई है जिसमें हर नागरिक को 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को 8 माह के लिए मुफ्त राशन केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही दे सकती थी।
उन्होंने कहा कि देश की आठ करोड़ बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने का काम मोदी सरकार ने किया और इस कोविड-19 के संकट काल में 3 माह तक मुफ्त सिलेंडर भी दिया। मोदी सरकार सही मायने में सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। विकलांगों वृद्धों और विधवाओं के लिए एक लाख एक हजार करोड़ का बजट आवंटन किया गया जिसके अंतर्गत 3 माह तक सभी को 1000 रू0 मिले। उन्होनें सभी कार्यकर्ताओं केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आहवान किया ताकि पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर राजनीतिक प्रस्ताव भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसका अनुमोदन प्रदेश सचिव जय सिंह एवं प्रदेश सचिव विरेंद्र चैधरी द्वारा किया गया। प्रस्ताव में प्रदेश सरकार की ढाई वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया गया तथा कोरोना काल में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए शानदार कार्यों की सराहना की गई। साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व कोरोना संकटकाल में किए सार्थक प्रयासों से बौखलाई कांग्रेस पार्टी की अवसरवादी व निम्न स्तरीय राजनीति की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
बैठक में ई बुक की तैयारियों से संबंधित रिपोर्ट प्रदेश के आईटी संयोजक चेतन बरागटा द्वारा प्रस्तुत की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा द्वारा संगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुघ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार 2.0 का एक वर्ष का कार्यकाल अभूतपूर्व रहा है। इस दौरान केन्द्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर एक नए भारत की नींव रखी। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान गरीब जनता के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 170000 करोड रुपए का राहत पैकेज दिया यह अपने आप में ऐतिहासिक है। 20 लाख करोड रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा कर आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत करना जिससे देश के लघु सूक्ष्म एवं मध्य उद्योगों को राहत दी गई, बेरोजगारों के रोजगार की चिंता की गई, श्रमिकों के हितों का ख्याल रखा गया किसानों पशुपालकों व मत्स्य पालकों के हितों की रक्षा की गई। यह सरकार सभी वर्गों के बारे में सोचने वाली सरकार है। प्रदेश कार्यसमिति बैठक का धन्यवाद प्रस्ताव भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

मणिमहेश यात्रा राधा अष्टमी पर शाही स्नान के साथ संपन्न

Wed Aug 26 , 2020
एप्पल न्यूज़, चम्बा श्री कृष्ण जन्माष्टमी से शुरू हुई चंबा जिला की विश्व विख्यात मणिमहेश यात्रा आज राधा अष्टमी पर शाही स्नान के साथ संपन्न हो गई । सर्वप्रथम आज भरमौर के संचुई क्षेत्र के शिव के चेलों (गुर) ने डल झील को पार किया जिसके पश्चात यह शाही स्नान शुरू […]

You May Like

Breaking News