हिमाचल में महिला डॉक्टरों से बदसलूकी- शिकायतें दर्ज, कार्रवाई से क्यों कतरा रही सरकार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

दीपिका शर्मा, एप्पल न्यूज़ शिमला
हिमाचल में कोरोना से लड़ रहे फ्रंट वॉरियर के साथ मिसबिहेव की शिकायतें आ रही हैं। जो बीते एक माह में प्रदेश के विभिन्न थाने में दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश मेडिकल अफसर संघ के महासचिव डॉ पुष्पेंद ने कहा कि एक तरफ तो पूरे भारतवर्ष में स्वास्थ्य कर्मियों की लिए फूल बरसाए जा रहे हैं लेकिन कई जगहों पर इसके विपरीत स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार देखने को मिल रहा है। जिसमें इलाज करवाने आ रहे लोगों के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें है। जिसकी शिकायत डॉक्टरज द्वारा समय-समय पर पुलिस प्रशासन को करी जा रही हैं, लेकिन उसके बावजूद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा है ।

बताया जा रहा है कि पिछले 1 महीने के अंदर 5 महिला चिकित्सा अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें जगह-जगह प्रदेश में पुलिस स्टेशन पर दी गई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर उसमें कुछ भी नहीं हुआ जबकि दूसरी तरफ जब स्वास्थ्य कर्मियों पर f.i.r. करने की बात आई तो उसमें बिल्कुल भी देरी नहीं की गई और तुरंत सुंदरनगर के स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई ।

संघ ने साफ किया है कि इस बारे में सरकार को गंभीरता से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। एमओ संघ ने ये मामला हिमाचल सरकार के समक्ष उठाया है। जिसमें ये साफ कहा गया है कि यदि फ्रंट वॉरियर के साथ ऐसा सलूक किया गया तो ये सभी के लिए घातक हो सकता है। जिससे हेल्थ स्टाफ का मनोबल भी गिरता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

लो जी हिमाचल में लग गया कोरोना का छक्का, अब 3 चम्बा में आये पॉजिटिव

Sun May 10 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना पॉजिटिव का छक्का लग गया है। एक ही दिन में 6 मामले आये जबकि शनिवार को 4 मामले आए थे। रविवार को चम्बा जिला के सलूणी में 3 दोस्त कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये तीनों टैक्सी चालक थे। रविवार को सुबह […]

You May Like