IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

उप-मुख्यमंत्री अग्निहोत्री से चर्चा के बाद HRTC के संगठनों ने प्रस्तावित हड़ताल वापिस ली

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम के विभिन्न संगठनों की आज शिमला में हुई चर्चा के उपरांत संगठनों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को वापिस ले लिया है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल सरकार एवं परिवहन निगम प्रदेश के लाखों लोगों की सेवा के लिए समर्पित एवं वचनबद्ध है।

राज्य पथ परिवहन निगम इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है और इसकी बेहतरी के लिए निर्णायक प्रयास किए जा रहें है।
उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों एवं पेंशनरों का वेतन एवं पेंशन हर महीने समय पर बिना विलम्ब से निरंतर दिया जा रहा है।

प्रदेश सरकार ने निगम के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया है और हाल ही में ओवर टाइम अलाउंस के 5 करोड़ भी जारी किए गए हैं।

अग्निहोत्री ने कहा कि जल्दी ही कर्मचारियों को ओवर टाइम अलाउंस के 10 करोड़ भी जारी किए जाएगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

बजट सत्र- हंगामे के आसार, भाजपा आज सरकार घेरने की तो कांग्रेस कल बचाव की बनाएगी रणनीति

Sun Mar 9 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 11 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में कुल 16 बैठकें प्रस्तावित हैं, जो राजनीतिक विवाद का कारण बन गई हैं। इस बजट सत्र के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप देखने को […]

You May Like

Breaking News