नगर निगम शिमला ने पेश किया 222.41 करोड़ रुपए का बजट, बिजली व शराब बढ़ाया सेस,,, बजट में आम जनता को कोई राहत नही

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नगर निगम शिमला ने गुरुवार को अपना वार्षिक बजट 2021-22 पेश किया है। मेयर सत्या कौंडल ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया है। यह 222.41 करोड़ रुपए का बजट है और पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन करोड़ रुपए कम रहे।

मेयर सत्या कौंडल ने बजट पेश करते हुए ऐलान किया कि शिमला नगर निगम के दायरे में शराब पर 2 रुपये से सेस बढ़ाकर 5 रुपये प्रति बोतल कर दिया गया है। वहीं, बिजली की प्रति यूनिट पर निगम ने सेस 10 पैसे से बढ़ाकर 20 पैसे कर दिया है। इससे निगम को 1.75 लाख की अतिरिक्त आय होगी। ऐसे में महंगाई की मार झेल रही जनता पर अब और बोझ पड़ेगा। वहीं, शिमला में एंट्री पर ग्रीन टैक्स की योजना को भी फिर से बजट में शामिल किया गया है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी और अम्रुत कार्यों को धरातल पर लाने के लिए कार्य किया जाएगा। एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी और स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम का भवन बनेगा। उन्होंने कहा कि रिज पर स्थित स्टेट पुस्तकालय को एल्डर क्लब बनाया जाएगा।

वन्ही कांग्रेस के मन्जयाट वार्ड के पार्षद दिवाकर शर्मा ने बजट को आम जनता के लिए कोई राहत देने वाला नही है। पुरानी योजनाओं को ही फिर से निगम में लाया गया है। बजट पर सभी से सुझाव लिए गए थे लेकिन बजट में उन्हें शामिल नही किया गया है। बिजली पर सेस बढ़ा दिया गया है। पार्किंग, ट्रैफिक जैसी शहर की मूलभूत जरूरतों का बजट में कोई ध्यान नही रखा गया है।

वन्ही सीपीएम पार्षद शैली चौहान ने इस बजट को मिला जुला बताया है। उन्होंने कहा कि बिजली पर सेस बढ़ाना आम जनता पर अतिरिक्त बोझ है लेकिन कुछ योजनाओं में जनता को राहत भी दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोविड महामारी के बारे में जागरुकता फैलाने में मीडिया ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिकाः जय राम ठाकुर

Thu Feb 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र अमर उजाला के हिमाचल अचीवर्ज-2021 अवार्ड कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह समाचार पत्र हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में सफलताएं अर्जित करने वालों को सम्मानित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन करता है जो निःसंदेह […]

You May Like

Breaking News