भुट्टी के बाहली में कायल का सूखा पेड़ बारिश के कारण दे रहा हादसे को न्योता

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

कोटगढ़ क्षेत्र की भुट्टी पंचायत के बाहली गांव के लिंक रोड आज कल सेब सीज़न की वजह से  व्यस्त हैं। गांव से सेब की गाड़ियों के चलते  बीते दिनों हादसा होने से बाल बाल बचाव हुआ।

बीते सप्ताह शाम के समय बाहली  गांव की सड़क  पर 3 सूखे कायल के पेड़ गिरने से 18 घंटे तक यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित  रही।।

स्थानीय निवासी RR भलैक और अन्य लोगों ने बयत की अभी और भी खतरा बरकरार है। एक सुखा कायल का बड़ा पेड़ अभी भी खतरनाक स्थिति में है और कभी भी गिर सकता है।

एस डी एम कुमारसेन  व वन मंडलाधिकारी कोटगढ़ से आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया गया है और सड़क के साथ खतरनाक सूखे पेड़ को हटाए जाने की मांग की गई है। अन्यथा कभी भी खतरा हादसे का कारण बन सकता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोटखाई के उभादेश की घरटीजुबड़ से बघाल सड़क का हाल बदतर, सेब सीजन में झेलनी पड़ रही परेशानी

Fri Sep 3 , 2021
एप्पल न्यूज़, जुब्बल कोटखाई शिमला जिला में तहसील कोटखाई की उभादेश की ग्राम पंचायत बाघी के अंतर्गत घरटीजुबड़ से बघाल सड़क का हाल बत से बतर है यह सड़क लगभग पिछले एक महीने से बिल्कुल बंद पड़ी है जबकि सेब सीजन चल रहा है। सड़क में गढे है या गढो […]

You May Like

Breaking News