IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

नगर निगम चुनावों में प्रशासन निष्पक्ष रहे वरना अंजाम भुगतने को रहे तैयार-कांग्रेस

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा
प्रदेश में भाजपा के विरुद्ध जनाक्रोश की लहर है। महंगाई, बेरोज़गारी से परेशान जनता भाजपा से हिसाब चुकता करना चाहती है। इस स्थिति को भांपते हुए जयराम सरकार ने सरकारी मशीनरी को भाजपा प्रचार के काम में लगा दिया है।यह आरोप प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने भाजपा सरकार पर लगाए।

उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों पर दबाब डाल कर भाजपा नगरनिगमों में चुनावी फायदा चाहती है।उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी अपनी सीमा में रहें।भाजपा के कार्यकर्ता बनने का प्रयास न करें।अगर किसी ने ऐसा किया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है।भाजपा ने हर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की है।चाहे वो लोकसभा-विधानसभा के चुनाव हों या फिर पंचायत-स्थानीय निकायों के। भाजपा ने हर चुनाव में लोकतंत्र की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है।

देश के विभिन्न आसाम,अरुणाचल, मेघालय, मध्यप्रदेश, कर्नाटक,पुडुचेरी, जैसे अनेक राज्य हैं जहां भाजपा ने खरीदो-फरोख्त करके लोकतंत्र की हत्या की है। यही नहीं भाजपा ने ज़िलापरिषदो-पंचायत समितियों में भी लोकतंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है।धनबल के बूते या फिर सत्ता के बल पर जनमत को खरीदना भाजपा का पेशा बन चुका है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के इन हथकंडों को पहचान चुकी है।इसी लिए जनता में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

दीपक शर्मा ने कहा कि इसी आक्रोश को भांपते हुए अब जयराम सरकार अलोकतांत्रिक तरीके अपना कर नगरनिगमों के चुनावों को प्रभावित करने का षड्यंत्र रचा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता सजग प्रहरी बन कर भाजपा के गलत हथकंडों को बेनकाब करेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के मुद्दे पर चर्चा करने से क्यों भाग रही है। विकास के नाम पर वोट क्यों नहीं मांग रही है।

महंगाई-बेरोज़गारी के विषयों पर क्यों मौन है।किसान बिल पर बहस करने या फिर अपना दृष्टिकोण जनता को बताने से क्यों कतरा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता साक्षर है और भाजपा की जुमलेवाज़ी को समझ चुकी है।युवा बर्ग रचनात्मक विषयों पर राजनीतिक दलों का दृष्टिकोण देखना चाहता है।

बुद्धिजीवी वर्ग प्रदेश को कर्ज़मुक्ति के कैसे साधन पैदा किए जाएंगे इसके बारे में जानना चाहता है। लेकिन भाजपा प्रदेश हित के इन सब महत्वपूर्ण विषयों पर मौन धारण किए हुए है और धर्म,जाति, क्षेत्रवाद,मोदी गुणगान आदि गैरज़रूरी विषयों पर जुमलेवाज़ी करके जनता को ठगने का प्रयास कर रहे हैं।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि कांग्रेस चारों नगरनिगमों में जीत हासिल करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल तकनीकी कर्मचारी संघ की मांगें न मानी तो विद्युत बोर्ड मुख्यालय के प्रांगण में 3 अप्रैल को होगा विशाल धरना, हजारों कर्मचारी लेंगे भाग

Thu Mar 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर व महामंत्री नेक राम ठाकुर ने प्रेस को जारी अपने वक्तव्य में कहा है कि संघ का प्रस्तावित धरना जो कि 3 अप्रैल को विद्युत मुख्यालय के प्रांगण में होना है उसमें पूरे प्रदेश के तकनीकी […]

You May Like

Breaking News