file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल कांग्रेस सेवादल ने कोविड-19 मरीजों व कोरोना योद्धाओं के लिए की टिफिन सेवा की शुरूआत

2
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़,शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, महासचिव व सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा द्वारा प्रदेश में टिफिन सेवा की शुरूआत की गई है।
सेवादल प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि पार्टी हाईकमान व कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य एवं हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष कुपदीप सिंह राठौर, प्रदेश के पूर्व मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व प्रदेश कोविड कंट्रोल केन्द्रों के प्रभारी जी.एस. बाली के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा चंडीगड़-शिमला हाईवे पर कैथलीघाट के समीप वाटिका भोजनालय में राज्यस्तरीय टिफिन सेवा की शुरूआत की।


अनुराग शर्मा ने बताया कि यह टिफिन सेवा कोविड-19 के मरीजों उनके आश्रितों, कमजोर वर्ग व कोरोना योद्धाओं के लिए सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलाई जाएगी, जिसमें पैैक्ड फूड दिया जाएगा तथा नजदीक के क्षेत्रों में डिलीवरी भी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति किसी भी दिन उपरोक्त दिए गए समय पर में 92185-00092, 98570-00092, पर संपर्क कर सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में जिला स्तर पर भी इसी तरह जरूरतमंदों के लिए टिफिन सेवा की शुरूआत की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

NP निरमण्ड पार्षद रीना भारद्वाज ने किया शगाऊली वार्ड सेनेटाइज, लोगों को कोरोना महामारी के प्रति किया जागरूक

Mon May 10 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को कोविड 19 के नए दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत निरमण्ड द्वारा एक जन जागरूकता अभियान छेड़ा गया। जिसके तहत शगाऊली बार्ड की पार्षद रीना भारद्वाज […]

You May Like

Breaking News