ग्रामीण महिलाएं चूल्हे चौके के साथ-साथ स्वरोजगार से जुड़कर हो रही आत्मनिर्भर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

निथर के चेबड़ी लक्ष्मी स्वंय सहायता समूह ने सवांरा चेबड़ी गांव 
 

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

आनी तहसील में निथर के चेबड़ी गाड़ के लक्ष्मी स्वंय सहायता समूह ने चेबड़ी गाँव के रास्तों,गलियों, नालियों की सफाई की क्योंकि बीते दिनों बारिश होने से रास्तों पर न सिर्फ पत्थर व मिट्टी आ गयी थी और रास्तों की झाड़ियाँ भी बहुत बढ़ गयी थीं। जिस तरह से कोरोना के मामले निथर में सामने आये हैं।उस वजह से लोग सफाई के प्रति जागरूक हो रहे है। अब सफाई के लिए पंचायत के ऊपर निर्भर न रह कर, अपने स्तर पर सफाई में अपना बेहतरीन योगदान दे रही है ।


महिला मंडल की प्रधान सत्या  देवी व सचिव गीता देवी की अगुवाई में महिलाओं ने गांव के रास्तों व गलियों को तो साफ किया ही वल्कि निकासी नालियों को भी दरुस्त किया गया ।
इस अभियान में समूह की प्रधान व सचिव के साथ लक्ष्मी स्वंय सहायता समूह की महिलाओं बेला देवी,कला देवी,कांता देवी,गीता देवी,जैउ देवी,मीरा देवी,पिंगला देवी,सन्देशा देवी,नरायन दासी ने अपना इस सफाई अभियान में बेहतरीन योगदान दिया ।

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य बोले- जयराम सरकार द्वारा बेरोजगारों, छोटे कारोबारियों होटलियर, टैक्सी ऑपरेटरों के हित निर्णय न लेना दुर्भाग्यपूर्ण

Wed May 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कोरोना कर्फ्यू के बीच बेरोजगारों, छोटे मोटे कारोवरियों होटल व्यवसाइयों, टेक्सी ऑपरेटरों के हित मे कोई भी निर्णय नही लें रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सरकार अपनी मंत्री मंडल की बैठक […]

You May Like