file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हिमाचल की विकासात्मक परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने और उन परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए जो पूर्ण होने वाली हंै। वह आज यहां मण्डी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र की प्रगति और विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी उनके द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए विशेष प्राथमिकता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विकासात्मक कार्यों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए और गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में मौसम को ध्यान में रखते हुए कार्य में तेजी लानी चाहिए ताकि परियोजनाओं को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा किया जा सके।


जय राम ठाकुर ने कहा कि अधिकारियों को विशेष रूप से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण के लिए भूमि से संबंधित मामलों का समाधान करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक गांवों को सड़कों से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कुल 247 गांवों में से 205 गांवों को सड़कों से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड, सीआरएफ और अन्य बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के अंतर्गत कार्य शीघ्र पूूरा किया जाना चाहिए ताकि लोग लाभान्वित हो सकंे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न भवनों को ऊर्जा की प्रभावी बचत के साथ-साथ स्थानीय वास्तुकला के अनुसार डिजाइन किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्मित होने वाले भवनों में विस्तार की संभावना अवश्य होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने सिराज विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग द्वारा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में  जल जीवन मिशन के अतंर्गत 19, नाबार्ड के तहत आठ परियोजनाएं, छह अनुसूचित जाति उपयोजना और चार एडीबी परियोजनाओं सहित 37 जलापूर्ति परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 13.71 करोड़ रुपये की आठ योजनाओं के कार्य पूरे हो चुके हैं जो लोकार्पण के लिए तैयार हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि जंजैहली क्षेत्र और ग्राम पंचायत तांदी, सरोआ में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के सुधारीकरण के कार्य पूरे होने वाले हंै। उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत शेष परियोजनाओं का कार्य निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नाबार्ड के अंतर्गत 14.83 करोड़ रुपये का लागत की आठ परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति उपयोजना के अतंर्गत 3.70 करोड़ रुपये लागत की छह परियोजनाएं और एडबी जलापूर्ति परियोजनाओं के अंतर्गत 35.72 करोड़ रुपये की चार परियोजनाएं कियान्वित की जा रही हैं।  
मुख्यमंत्री ने विकासात्मक परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने पर संतोष व्यक्त करते हुए एशियन विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित जल आपूर्ति परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण यहां किसानों को सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने की बहुत सीमित सम्भावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में 12.50 करोड़ रुपये लागत की 12 सिंचाई परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं, जिनमें से 6 नाबार्ड के अंतर्गत हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में से  3.40 करोड़ रुपये लागत की पांच सिंचाई परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिनका लोकार्पण शीघ्र ही किया जाएगा।
जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को थुनाग और जंजैहली कस्बों के लिए सीवरेज योजना को समय पर पूरा करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि जंजैहली में सीवरेज योजना के अन्तर्गत 6.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें चार ग्राम पंचायतें ढीमकटारू, जंजैहली, तुंगधार और बंग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 5.50 करोड़ रुपये की थुनाग सीवरेज योजना से थुनाग और बेहल पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से क्षेत्र में 50.89 करोड़ रुपये लागत की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा ताकि किसान फसल विविधीकरण को अपना कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के भी निर्देश दिए।
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि जल शक्ति विभाग की सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा।
प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सुभाशीष पांडा, सचिव जल शक्ति विकास लाबरू, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग अरिंदम चैधरी, इंजीनियर-इन-चीफ लोक निर्माण विभाग संजय शर्मा, इंजीनियर-इन-चीफ जल शक्ति विभाग नवीन पुरी सहित अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

उद्योग मंत्री ने कोविड संबंधित राहत प्रदान करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया

Sat May 29 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाउद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली में आयोजित वस्तु एवं सेवा कर परिषद् (जीएसटी) की 43वीं बैठक में शिमला से भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने की। केंद्रीय वित्त एवं काॅर्पोरेट मामलों राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक […]

You May Like

Breaking News