IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने 6 जुलाई को बनाया इस सीज़न का सर्वाधिक दैनिक विद्युत-उत्पादन का ‘रिकार्ड’

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, झाकड़ी

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन स्वयं द्वारा स्थापित नित नए असंख्य कीर्तिमानों से वैसे भी देश -विदेश में सुखियां बटोर रहा है । अपने ही बनाए गए सर्वाधिक विद्युत-उत्पादन के रिकार्ड को तोड़ता, इस स्टेशन ने अनेक कीर्तिमान कायम किए है । जो निगम के लिए गौरवान्वित क्षण के रूप में आज भी सुरक्षित है ।

इस क्षण में एक ओर उपलब्धि की लकीर को अंकित करते हुए कल दिनांक 06 जुलाई, 2021 को इस स्टेशन ने अपने पुराने रिकॉर्ड 39.373 मि0यू0 को तोड़ते हुए 39.394 मि0यू0 का सर्वाधिक दैनिक विद्युत-उत्पादन का रिकार्ड अर्जित कर नए मील के पत्थर तक पहुंचाया ।

निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक नन्द लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं दूरगामी सोच तथा कर्मचारियों के प्रति स्नेह भावना का सार्थक परिणाम है की एसजेवीएन प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है।

इस उपलब्धि पर परियोजना प्रमुख रवि चन्द्र नेगी ने यह उम्मीद जताई कि भविष्य में भी यह स्टेशन ऐसे ही बेमिसाल रिकार्ड्स को निरन्तर बनाए रखेगा और देश सेवा में अपना सर्वांगीण योगदान देता रहेगा ।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्राधिकरण की बैठक में 1297 करोड़ के प्रस्तावित निवेश परियोजनाओं प्रस्तावों को मंजूरी

Wed Jul 7 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 17वीं बैठक आयोजित की गई।बैठक में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए 13 परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें लगभग 1297.23 करोड़ रुपये […]

You May Like

Breaking News