file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

सोलन जिम ट्रेनर लक्की हत्या मामले में पुलिस ने जारी किए स्कैच

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

सोमवार रात सोलन के समीप हुई जिम टे्रनर लक्की की हत्या की सनसनीखेज वारदात को दो लोगों ने देखा है।

इसी के बूते पुलिस ने दो आरोपियों के स्कैच तैयार किए हैं। हालांकि पुलिस को सीसी फुटेज भी मिली है, लेकिन इसमें आरोपी भागते हुए नजर आ रहे हैं।

\"\"
                   आरोपियों के जारी स्कैच।

        कैमरे में गाड़ी पार्क करने के बाद आरोपियों को भागते हुए देखा जा सकता है। पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के लिए तीन लोग शामिल थे। तीन राऊंड गोली चली है। पुलिस ने बरामद की गई गाड़ी की फोरेंसिक जांच भी करवा ली है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी मोहित चावला ने कहा कि आरोपियों द्वारा गाड़ी के नंबर को भी हटाने की कोशिश की गई है।

एसपी के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना के आधार पर ही स्कैच बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्कैच से मिलते-जुलते हुलिए के लोग अगर नजर आते हैं तो पुलिस को तुरंत सूचना दें।

एसपी ने यह भी साफ किया कि जांच को पूरी तरह वैज्ञानिक तरीके से ही आगे बढ़ाया जा रहा है। बहरहाल पुलिस को आरोपियों का हुलिया पता चला है।

Share from A4appleNews:

Next Post

जेपी नड्डा ने पाल रखी है मुख्यमंत्री बनने की चाह--वीरभद्र

Fri Aug 11 , 2017
एम्स के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के बावजूद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देरी का कारण समझ से परेः मुख्यमंत्री रावमापा कन्दरौर बनेगा आदर्श विद्यालय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज बिलासपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्दरौर में उत्तरी क्षेत्र बास्केटबॉल चैम्पियनशिप के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा […]

You May Like

Breaking News