IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

करसोग में सांविधार जस्सल के जागृति महिला मंडल ने किया पौधरोपण

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, करसोग
मंडी जिला की करसोग तहसील की ग्राम पंचायत सांविधार जस्सल के जागृति महिला मंडल ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वन विभाग व पंचायत के सहयोग से आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम में महिला मंडल की करीब 20 महिलाओं ने आंवला, शीशम और दाड़ू के पौधे रोपे।

महिला मंडल की सचिव सत्या वर्मा ने बताया कि लोगों को पौधे लगाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधरोपण किया गया। साथ ही महिलाओं ने पौधों के संरक्षण का जिम्मा भी उठाया।

उन्होंने कहा कि महिला मंडल द्वारा समय पर गांव के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

जाठियादेवी में वन महोत्सव के दौरान रोपा 'पीपल' का पौधा, उपद्रवियों को नहीं आया 'रास'- बोर्ड सहित उखाड़ फेंका, वन रक्षक पर चढ़ा दी थी गाड़ी

Thu Jul 29 , 2021
आरोपी किसान एवं जनकल्याण समिति धमून का सदस्य बताया जा रहा है एप्पल न्यूज़, शिमलापर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बीते सप्ताह वन महोत्सव के मौके पर ‘पीपल’ सहित अन्य पौधे रोपे गए था। कुछ उपद्रवियों को ये पौधे रास नहीं आए और अगले ही दिन इसे उखाड़ फेंका। पौधा […]

You May Like

Breaking News