अर्की विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए डॉ.मस्त राम शर्मा ने जताई दावेदारी, बोले ‘मैं कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ’

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अर्की विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के बाद अब कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता भी अपनी दावेदारी की ताल ठोकने लगे हैं। डॉ मस्त राम शर्मा ने कांग्रेस पार्टी टिकट की दावेदारी की है।

मस्तराम शर्मा पूर्व में संस्कृत के प्रोफेसर व शिक्षा विभाग में उच्च पदों पर रह चुके है व वर्तमान में राजीव गांधी फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव है।

उन्होंने शिमला में आज कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह के निधन के बाद अर्की में उपचुनाव होने है। वह पिछले कई चुनावों से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं लेकिन उन्हें आज तक टिकट नहीं मिला है।

उनका कहना है कि जिन प्रत्याशियों को पूर्व में टिकट मिल चुका है उन्हें उपचुनाव में टिकट न देकर किसी नए चेहरे पर हाईकमान को दाव खेलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही है अगर उन्हें पार्टी टिकट देती है तो सीट पार्टी की झोली में डालने का दमखम रखते है। अर्की से सम्बन्ध रखने वाला ही वहां के मुद्दों को बेहतर जानता है इसलिए धरती पुत्र को ही पार्टी को टिकट देना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के परिवार के सदस्य को टिकट दिए जाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान जिसे भी टिकट देगी वह उसका सहयोग करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने लाहौल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया

Sun Aug 1 , 2021
एप्पल न्यूज़, लाहौल स्पीतिउदयपुर क्षेत्र की पट्टन घाटी से सुरक्षित निकाले गए 178 लोगमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लाहौल स्पीति जिला के उदयपुर उप-मंडल के अन्तर्गत 27 जुलाई को तोजिंग नाला में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने घटनास्थल का […]

You May Like

Breaking News