IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

‘मंत्री जी’ महेंद्र सिंह बोले-पेटीयों, ट्रे, ग्रेडिंग व पैकिंग पर फिजूलखर्ची न करें बागवान, पिकअप में भरें और खुले में बेचें सेब

एप्पल न्यूज़, शिमला

बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि बाग़वानो को पिक अप मे भर कर सेब ले जाना चाहिए और बाहर जाकर खुले में सेब बेचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पेटीयों का खर्चा ट्रे का खर्चा ग्रेडिंग का खर्चा पैकिंग का खर्चा खत्म हो जाएगा। ऐसा करने से 4 खर्चे बागवानों के कम हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सेब को जैसे ही तोड़ा जाता है वैसे ही आगे बेचा जाए क्योंकि जो आढ़ती सेब को खरीदते हैं वह पेटीयों को दोबारा खोलते हुए बंद करते हैं ऐसे में 25 से 28 किलो चला जाता 18 से 20 किलो की पेटीयों में ऐसे में खुला सेब बेचने से बाग़वानो को फायदा होगा।

शिमला में बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमफैड द्वारा काफी ज्यादा माल खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 4 गुना माल हिमफैड के पास पहुंचा हुआ है।

उसी प्रकार से एचपीएमसी में भी काफी माल पहुंचा हुआ है और हो सकता है इसके बाद क्योंकि यह जो 1 सितंबर से 20 सितंबर का जो पीरियड है इसमें बल्क में सेब मार्केट में आएगा तो ऐसे में उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड से चर्चा करने को कहा है ताकि सही दाम बागबानों को मिल सके।

शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि करोना कि वैश्विक महामारी से विश्व का कोई भी ऐसा देश नहीं है जिसकी आर्थिकी मजबूत हुई होगी। सभी देशों की आर्थिकी को एक बहुत बड़ा धक्का लगा है। हमारे देश को भी इस से धक्का लगा है साथ ही साथ प्रदेश को भी धक्का लगा है।

उन्होंने कहा कि जब हमारी जेब में कुछ हो तब तो सरकार देने की व्यवस्था करें उन्होंने कहा कि सरकार ने सारा केयर बनाकर भारत सरकार को भेजा है अगर वहां से कोई व्यवस्था होती है तो हम उस फंड को बाग़बानो तक पुचाएँगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

'कौन बनेगा करोड़पति' में पूछा गया हिमाचल के छोकरे 'कैप्टन अनुराग ठाकुर' पर सवाल, लखनऊ के अमन ने जीते 6.40 लाख

Wed Sep 1 , 2021
एप्पल न्यूज़, ब्यूरो देश के सबसे बड़े TV कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में बुधवार को अमिताभ बच्चन ने जो सवाल पूछा वाकई हिमाचलवासियों के लिए गर्व की बात थी। क्योंकि सवाल ही ऐसा था जो जुड़ा है हिमाचल के छोकरे सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से। लखनऊ […]

You May Like

Breaking News