उपप्रधान परिषद विकासखंड टूटू का गठन, बलदेव राज अध्यक्ष व महामंत्री चुने गए देवेंद्र

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

उपप्रधान परिषद विकासखंड टूटू (हीरा नगर) का गठन कार्यकारी अध्यक्ष पूर्ण चंद वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। शनिवार को आयोजित इस बैठक में उप प्रधान परिषद का गठन किया गया। जिसमें बलदेव राज ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और देवेंद्र शर्मा को महामंत्री चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस बैठक में उप प्रधान राजेंद्र ठाकुर, बलदेव राज ठाकुर, हेमन्त शर्मा, देशराज, केशपा राम, देवेंद्र कुमार , गोपाल, अनिल वर्मा, रोशन लाल, यश पाल ठाकुर, राज कुमार, पूर्ण चन्द वर्मा, अरुण शर्मा, प्यारे लाल और अजय पंत मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण ने 947.47 करोड़ निवेश के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की

Sat Sep 18 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में यहां आयोजित राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 19वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए औद्योगिक उद्यम स्थापित करने और वर्तमान इकाइयों के विस्तार की आठ परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इन प्रस्तावों पर लगभग […]

You May Like