आरोप- सीएम कार्यालय से किया जा रहा है कर्मचारियों को धमकाने का काम, कॉंग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत- नही हो रही कार्रवाई- मेहता

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में हो रहे उप चुनावो में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर चुनाव आचार सहिंता का उलंघन करने और मुख्यमंत्री कार्यालय का प्रयोग कर्मचारियों को धमकाने के लिए करने के आरोप लगाए।

कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष आई एन मेहता ने कहा कि प्रदेश में हो रहे उप चुनावो में बीजेपी चुनाव आचार सहिंता का खुलेआम उलंघन कर रही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से कर्मचारियों को बीजेपी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने को लेकर दवाब बनाया जा रहा है और उन्हें तबादले की धमकी तक दी जा रही है।

कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग को अब तक 12 शिकायते दी है। जिसमे मंडी संसदीय सीट के बीजेपी के उम्मीदवार खुशाल सिंह द्वारा सेना के मैडल ओर वर्दी के साथ होर्डिंग में लगाने की है।

बीजेपी द्वारा मंडी में जगह जगह ऐसी होर्डिंग लगाई गई है जबकि इस तरह की होर्डिंग नही लगाई जा सकती है इस पर चुनाव आयोग ने भारत निर्वाचन आयोग को ये शिकायत भेजी है।

  इसके अलावा अन्य शिकायते भी की है। लेकिन अभी तक उन पर संज्ञान नही लिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार को अब कम समय बचा है ऐसे में चुनाव आयोग को जल्दी सज्ञान लेना चाहिए और कार्यवाही की जानी चाहिए। 

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी, कोई नेता कांग्रेस के संपर्क में नहीं- खन्ना

Sat Oct 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, अर्की/सोलन भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा नेता आशा परिहार से अर्की में उनके निजी निवास पर में मुलाकात की, उन्होंने आशा परिहार से कई मुद्दों पर चर्चा भी की। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीत दल है और प्रत्येक […]

You May Like

Breaking News