भाजपा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी, कोई नेता कांग्रेस के संपर्क में नहीं- खन्ना

एप्पल न्यूज़, अर्की/सोलन

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा नेता आशा परिहार से अर्की में उनके निजी निवास पर में मुलाकात की, उन्होंने आशा परिहार से कई मुद्दों पर चर्चा भी की। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीत दल है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है।


उन्होंने कहा कि आशा परिहार के पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय नागिन चंद्र पाल ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत काम किया है जिसे अर्की की जनता भुला नहीं सकती।
खन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास इन चुनावों में कोई भी मुद्दा नही है इस कारण वह झूठ बोल कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। पूरे अर्की क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचालन है और कोई भी ऐसा नेता या कार्यकर्ता नहीं है जो कांग्रेस के संपर्क में है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार की बयानबाजी कर रही है।
इस बार अर्की में भजापा कई जीय निश्चित है और इसके लिए पार्टी का शीर्ष नेतृव धरातल पर काम कर रहे है।
भाजपा विकास और जन सेवा के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और कांग्रेस मुद्दे के बिना चुनावी रण में है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की क्षेत्र के लिए अनेकों विकास के काम किए है और अपनी अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

चुनाव आयोग का फैसला बुराई पर अच्छाई की जीत, कांग्रेस ने पहले ही कर ली है हार स्वीकार- विनोद

Sat Oct 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस द्वारा जो चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसमे उन्होंने कहा था कि चुनाव प्रचार में ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर चुनाव प्रचार के दौरान सेवा मैडल व वर्दी का प्रयोग […]

You May Like

Breaking News