IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बेरहम “कुपुत्र”-शिमला में अपने ही “बाप” को बेटे ने मौत के घाट उतारा, दादी को भी किया लहू लुहान

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नशे के आदि कलयुगी हैवान बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर डाली। आरोपी ने शराब की बोतल से पिता पर वार किया, जिससे लहूलहान हुए पिता ने दम तोड़ दिया।

इतना ही नहीं उसने दादी पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। दादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये मामला छोटा शिमला थाना अंतर्गत विकास नगर का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विकासनगर में रहने वाले 22 वर्षीय नवप्रीत ने अपने पिता 44 वर्षीय विजय की हत्या कर दी।

मृतक विजय पूर्व में सरकारी विभाग में तैनात था और उसने रिटायरमेंट ले ली थी। मृतक की पत्नी काफी समय पहले घर छोड़ कर चली गई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बाप-बेटा दोनों नशे के आदि थे। सोमवार को किसी बात को लेकर बाप-बेटे के बीच तकरार हुआ और वो हत्याकांड में बदल गया।

मृतक विजय की मां आशा भाटिया निवासी कैथू ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि वह अपने बेटे से मिलने विकासनगर गई, जब वह कमरे में दाखिल हुई, तो उसने देखा कि उसका बेटा विजय विस्तर पर पड़ा है और कमरे में खून बिखरा हुआ था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने कमरे में मौजूद अपने पोते नवप्रीत से इस बारे पूछा, तो उसने कुकर से उस पर वार कर दिया। इसके बाद आशा भाटिया ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302 व 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रतिभा सिंह ने की राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने की कड़ी आलोचना, चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान कर रही भाजपा

Tue Mar 21 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा जांच एजंसियों का दुरपयोग कर लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान कर रही हैं। उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News