file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

प्रतिभा सिंह ने की राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने की कड़ी आलोचना, चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान कर रही भाजपा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा जांच एजंसियों का दुरपयोग कर लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान कर रही हैं।

उन्होंने कहा है कि भाजपा अपने राजनैतिक प्रतिशोध के चलते उनके नेता को परेशान करने की कोशिश कर रही है,जिसे कांग्रेस कभी सहन नही करेगी।

प्रतिभा सिंह ने एक बयान में आज यहां कहा कि भाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ इस तरह के मामले बना कर एक गलत परम्परा को शुरू कर रही है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। 

प्रतिभा सिंह ने सदन में राहुल गांधी के खिलाफ हो रहें शोर-शराबे को भी भाजपा की एक सोची समझी रणनीति बताते हुए कहा है कि यह सब अडानी के साथ प्रधानमंत्री के रिश्तों पर चर्चा से भागने और इस पूरे मामले की जेपीसी जांच से बचने के लिए हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन में अपनी बात रखना चाह रहे हैं पर उन्हें  बोलने नही दिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सांसद पर उनके किसी भी बयान को लेकर संसद में अगर कोई आरोप लगाया जाता है तो उन्हें पूरा अधिकार है कि वह सदन के अंदर ही उसका जवाब दें।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि सत्ता पक्ष भाजपा सदन को नही चलने दे रहा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अडानी मामले से लोगों का ध्यान हटाने के लिये देश में हुए महा आर्थिक घोटाले से लोगों का ध्यान बांटने का असफल प्रयास कर रही है,जबकि लोगों का एसबीआई व एलआईसी में लाखों करोड़ डूब गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में "कांग्रेस सरकार" के 100 दिन पूरे, "नायक" बनकर उभरे "सुक्खू", बोले- 'पेपर लीक' माफिया पर कसा शिकंजा,10 दिन में शुरू होंगी लंबित भर्तियां

Tue Mar 21 , 2023
हम व्यवस्था परिवर्तन के लिए कर रहे काम एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नेतृत्व वाली सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार […]

You May Like

Breaking News