दुःखद- चम्बा में भलेई मंदिर के समीप कर हादसा,3 लोगों की मौत एक घायल

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, चम्बा

चम्बा के लचोडी- भलेई मंदिर सडक मार्ग पर ऑल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से तीन व्यक्तियों की मृत्यु व एक व्यक्ति के गम्भीर रूप से घायल हो जाने का समाचार है ।
मृतक व घायल व्यक्ति जम्मू और कश्मीर के बताए जा रहे हैं जो यहाँ काम करते थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। शवों को निकाल गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल व्यक्ति को उपचार के ल8के अस्पताल भेज दिया गया है।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

काजा में 9वीं राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी चैंपियनशिप शुरू, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, लद्दाख, ITBP, चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमें ले रही हैं भाग

Sun Jan 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, काज़ा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला लाहौल-स्पीति स्थित आईस स्केटिंग रिंक काजा में नौवीं राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी चैंपियनशिप-2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की आईस हॉकी प्रतियोगिता एवं विकास शिविर का आयोजन किया […]

You May Like

Breaking News